आलीराजपुर। रविवार रात को दूषित ताड़ी पीने के बाद 5 ग्रामीण बीमार हो गए थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से 37 वर्षीय छीतू और 40 वर्षीय केरम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 9 बजे दाहोद रेफर किया गया था। लेकिन केरम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि आम्बुआ के पटेल फलिया में एक जमीन के बंटवारे के बाद ग्रामीण बैठकर प्राकृतिक मादक पेय ताड़ी पी रहे थे। इसके बाद ही कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। शुरुआत में 5 बीमारों का जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई है। Post navigation विवाद में तोड़ होने के बाद ताड़ी पी रहे थे ग्रामीण, करीब 10 बीमार, 4 को अस्पताल लाए ग्वाल शक्ति सेना अध्यक्ष रामनारायण माली और धेनु शक्ति सेना अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास को बनाया