चंद्रभानसिंह भदौरिया@ चीफ एडिटर लंबे एवं थकाऊ इंतजार के बाद अंतत: भाजपा ने आज अपने झाबुआ विधानसभा से उम्मीदवार का एलान कर दिया। मौजूदा भाजपा विधायक शांतिलाल बिलवाल का टिकट काटते हुए भाजपा ने रिटायड नौकरशाह जीएस डामोर को झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जीएस डामोर ने तत्काल अपना बैंक खाता भी खुलवा लिया है और संभवत: आज दोपहर बाद या कल 12 बजे वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि जीएस डामोर को पहले पेटलावद विधानसभा का सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा है लेकिन निर्मला भूरिया का पेटलावद से टिकट घोषित होने के बाद भाजपा ने उन्हें शांतिलाल बिलवाल का टिकट काटकर एड्जस्ट किया है। अब जीएस डामोर का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. विक्रांत भूरिया से होगा। Post navigation दीवाली की पूर्व रात्रि पर एक शख्स की हत्या ; फरार बेटे पर शक नए वर्ष पर अनाज व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में की खरीदी-बिक्री