शव परीक्षण करती पुलिस

दिनेश वर्मा @ झाबुआ

शव परीक्षण करती पुलिस

दीपावली की पूर्व रात्रि मे कल्याणपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव “खुटाया” मे बब्बू मुनिया नामक एक शख्स की कुल्हाड़ी से लगातार वार कर हत्या कर दी गयी .. आज सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है .. वारदात के बाद मृतक का पुत्र विनोद ओर मृतक की पत्नी दीतु घर से फरार है .. पुलिस को शक है कि शराब पीने को लेकर हुऐ विवाद के बाद पुत्र विनोद ने मृतक बब्बू की हत्या कर दी ओर मां दीतु को लेकर भूमिगत हो गया .. अब पुलिस पुत्र विनोद की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है ओर वारदात मे मृतक की पत्नी दीतु की क्या भूमिका है ? क्या वह घटना की गवाह होने के कारण आरोपी पुत्र द्वारा जबरन भूमिगत किया गया है इसकी जांच करेगी । एसपी महेशचंद्र जैन ने घटना की पुष्टि की है लेकिन हत्या किसने की इसका खुलासा जांच के बाद करने की बात कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *