रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय नगर पंचायत थांदला में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा नवीन कक्ष का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल ने कहा कि कि आज नगर परिषद में एक नवीन कक्ष का शुभारंभ विधायक वीरसिंह भरिया द्वारा किया गया। यह नवीन कक्ष उपाध्यक्ष का न होकर आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए है। जनहित के मामलों के निराकरण के लिए इस नवीन कक्ष में उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं हमारे कांग्रेस के सभी पार्षदगण समय समय पर नगर से जुड़ी तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेगें। इस उद्देश्य के लिए ही नवीन कक्ष का शुभारंभ किया गया हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, वरिष्ठ नेता कालूसिंह नलवाया, युवा नेता जसवंत भाबोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षद आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, अफसाना कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष कादर शेख, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष हरीश पंचाल, शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, यतीश छिपानी, सरपंच रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, श्रीमंत अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, बहादुर हटीला, मानसिंह भूरा, विक्की डोडियार आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। संचालन थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया। 🙂 Post navigation राजस्व विभाग-नगर परिषद के बीचे खेल गए सद्भाव क्रिकेट मैच में नप 8 रनों से पराजित विधायक भूरिया ने किसानों को वितरित किए फसल ऋण माफी के आवेदन पत्र