विजय मालवी @ बड़ी खट्टाली जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुलोचना रावत ने अचानक आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था का अवलोकन किया एवं उपस्थित उपभोक्ताओं से खाद्यन सम्बन्धी विभिन्न जानकरिया प्राप्त की। विधायक रावत को उपस्थित अनेक उपभोक्ताओं ने बताया की उन्हें समय पर चावल प्राप्त नहि हो रहे हे | विधायक रावत ने संस्था में खाद्यन का भी अवलोकन किया एवं अछी क़िस्म का खाद्यन वितरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने ज़िला सहकारी अधिकारी झाबुआ को दूरभाष पर सोसाइटियों की नियमित जाँच करने एवं शीघ्र हाई चावल प्रदाय करने हेतु पहल की। विधायक रावत ने इस अवसर पर कहा की ग़रीबों के खाद्यन चावल में किसिने गड़बड़ी की तो सहन नहि करूँगी। मध्यप्रदेश की सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर ग़रीबों के लिए अनेक योजनाएँ चला रहे हे| विधायक रावत ने अनेक उपभोक्ताओं से चर्चा की। Post navigation गणतंत्र दिवस की नगर परिषद थांदला जिला झाबुआ की ओर से समस्त देशवासियों, नगरवासियों को हार्दिक बधाई–शुभकामनाएं…. भारत माता की आरती का आयोजन किया