आलीराजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गणतंत्र दिवस पर बस स्टैंड पर भारत का मानचित्र बनाकर भारत माता की आरती  का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से धर्म जागरण प्रमुख श्री रेमसिंहजी डोडवे व प्रांत सह मंत्री श्री विनय जी चौहान  उपस्थित रहेl 

अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात श्री विनयजी चौहान का उद्बोधन हुआ। चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो की छात्र हितों के मुद्दों को उठाते हुए समाज और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में भी सहभागिता दर्ज करवाता है साथ ही अभाविप विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को जोड़कर उनके कौशल को उभारने का प्रयास करता है तथा यह गणतंत्र दिवस का महत्व हमारे लिए और भी बढ़ जाता है। क्योंकि यह आजादी के 75 वे वर्ष मैं प्रवेश कर रहा है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  इसे अमृत महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं वर्तमान में युवा देश की आजादी के लिए शहीद हुए उन क्रांतिकारियों और महापुरुषों के संघर्षों को याद कर आगे बढ़ रहा है l  धर्म जागरण प्रमुख रेमसिंहजी डोडवे ने भारतवर्ष पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधितकियाl कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक निलेश सस्तियां ने किया एवं आभार जिला संयोजक ओंकार सिंह चौहान ने मानाl सामूहिक आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावल सिंह पचाया, नगर मंत्री विश्वास अलावा, इकाई अध्यक्ष मदन डावर, इकाई मंत्री सारिका भिंडे, नेहा अलावा, नगर सहमंत्री गौतम चौहान, जेलसिंग मावी, रमेश बारिया, रीना सस्तिया, निर्मला डावर, प्यारी, गीता, अनिल मेड़ा, सकुंतला चोंगड़, प्रकाश सस्तिया, कैलाश वास्केला, सहित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *