जितेंद्र (राज) वाणी, नानपुर
स्थानीय साईं धाम पर शनिवार को अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण किया। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि किसी भी नेता को आप माला न पहनाए क्योंकि नेता को तो आप खुद चुनते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य, स्कूली स्टाफ मौजूद था। वहीं नानपुर के रहवासी सिराजुद्दीन पठान, रविंद्र वाणी, राजेंद्र वाणी, राकेश भारती, विक्रम मोर्य, मुकाम मोर्य, सोनू प्रजापत, श्याम राठौड़, ओम राठौड़ आदि ने विधायक से कहा कि नानपुर में विगत तीन माह से स्ट्रीट लाइटें बंद है उसे चालू करवाया जाए, इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को चालू करने की बात कहीं तो वहीं विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि वहीं करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित पानी की टंकियां की भी वे जांच करवाएंगे। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक है और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी ओर से जो भी प्रयास होंगे, वे करेंगे, कोई भी इसे भाजपा-कांग्रेस के नजरिये से न देखे। उन्होंने कहा कि नानपुर में जो भी समस्याएं उनके समक्ष आई है उसे तत्काल हल किया जाएगा।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *