जितेंद्र वाणी(राज), नानपुर नानपुर में आज शाम 5 बजे के करीब गांधी तिराहे पर ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रहे सार्वजनिक शौचालय के खुले टैंक में एक गाय गिर गई। ग्राम पंचायत द्वारा अलग अलग 120 दुकानों का निर्माण किया गया है जहां दुकानों के साथ सुलभ शौचालय भी अलग अलग बने हुए है तीनो जगहों पर अधूरे पड़े शौचालय के गड्ढे खुले पड़े है जहां सभी जगह सार्वजनिक है जिसके आस पास छोटे बच्चे व पालतू बेजुबान जानवर गिर रहे है जहां पर खुले सरिये भी दिख रहे है यदि इस जगह यदि कोई नही देखता तो रात में गाय की जान भी चली जाती। समय रहते इन खुले टैंकों को नहीं ढंका गया तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। बहरहाल, गाय को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ) Post navigation देखरेख के अभाव में पानी की टंकियां तब्दील हुई कचरा पेटी में विधायक मुकेश पटेल ने कहा- किसी भी नेता को माला न पहनाए क्योंकि जनता ही नेता को इस मुकाम तक पहुंचाती है