सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट रिगंनोद शासकीय उच्चतर विद्यालय प्रांगण में विधायक वेलसिंह भूरिया ने ग्रामीणों को आवासीय पट्टे वितरित किए। इसके पूर्व नगर भाजपा के वरिष्ठ विजय इमलीवाला जिला किसान मोर्चा मंत्री दशरथ सिंह चौहान, दलपत पाल सरपंच प्रतिनिधि कान्हा लाल निनामा, दुलीचंद पाटीदार, इश्वर मिस्त्री, वरदीचंद चौधरी, पटवारी रफीक खान द्वारा विधायक का स्वागत किया। सर्वप्रथम दशरथसिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी पश्चात विधायक वेलसिंह भूरिया ने शासन की योजना अनुसार पट्टे दिए जाने की शासन की योजनाओं के बारे में बताया यहां पर 146 में से कुछ लोगों को प्रतीकात्मक आवासीय पट्टे वितरित किए, बाकी जो जिन लोगों के पट्टे बाकी है उन्हें 13 तारीख को तहसील हिस्ट्री कार्यक्रम में दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन दुलीचंद पाटीदार एवं आभार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन चौहान ने व्यक्त किया पट्टा लेने आए सभी हितग्राहियों को स्वल्पाहार भी करवाया गया। Post navigation बायोडीजल पंप का हुआ शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को सस्ते डीजल का मिल सकेगा लाभ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नगर में नशामुक्ति रैली निकाल दिया नशे से दूर रहने का संदेश