विजय मालवी, बड़ी खट्टाली 

जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया ने कलेक्टर सुरभी गुप्ता से भेंट कर अवगत कराया की क्षेत्र मे ज़रूरत मंदो को किराना सामग्री एवं शक्कर, चाई व अन्य ज़रूरी सामान लोकडाउन के चलते उनके ग्रामों मे उपलब्ध करावे ज़रूरत मंदो को लोकडाउन के दोरान ज़रूरी सामग्री नहि मिलने से परेशान हे।  भुरिया ने अनुरोध किया की इस हेतु समुचित प्रबंधन किए जावे।  साथ ही जिन गरीब वर्ग के व्यक्तियों के पास जिनकी आर्थिक स्थितियाँ अत्यंत ख़राब हे तथा जिनके पास पर्चियाँ नहि हे उन्हें सोसाइटियों से तत्काल खाद्य एवं चावल उपलब्ध कराए जावे । भूरिया ने इस प्रतिनिधी को बताया की जोबट एस डी एम राठोड के सख़्त नियंत्रण के चलते जिले मे अभी तक एक भी कोरोना का केस नहि मिला था ।
लेकिन बुधवार को जिले के उदयगड मे एक मरीज़ की पोज़िटिव रिपोर्ट आइ विधायक ने बताया की जिले मे व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने वाले एस डी एम अखिल राठोड को जोबट का शीघ्र प्रभार दिया जाना चाहिए शासन ने उन्हें यहा से हटा कर इंदोर भेज दिया हे यहाँ की जनता देख रही हे की किस स्थिति मे बड़ी मुस्तेदी से राठोड ने व्यवस्था को सुधार कर रखी थी। भुरिया ने बताया की राठोड के वापस जोबट आने से व्यवस्था ओर अधिक बेहतर हो सकती हे। इस सम्बंध मे भुरिया ने एक फेक्स प्रदेश के मुख्य सचिव एवं एक फेक्स संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी इंदोर को भेजकर आग्रह किया की एस डी एम जोबट को क्षेत्र वासियो की माँग को देखते हुए तत्काल जोबट पदस्थ किया जावे ताकी क्षेत्र में मुस्तेदी से कार्य हो सके। क्षेत्र की जनता एवं विभिन्न जनप्रतिनिधिगण भी अखिल राठौड़ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें तत्काल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए जोबट पदस्थ करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *