फिरोज खान@ आलीराजपुर Live कोरोना को लेकर आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिस शिक्षक की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी, उसकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि एक जांच और उनकी होना है उससे स्पष्ट होगा कि कोरोना पॉजिटिव है या नही। वही जो 40 सेम्पल भेजे गए थे वह रिपोर्ट भी आ चुकी है। इनमे प्रथम पॉजिटिव मरीज की माँ, भाई, पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल है। इन 40 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जिलेवासियों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। जिला प्रशासन हालांकि सतत अपनी निगरानी बनाये हुए है। Post navigation विधायक भूरिया ने कलेक्टर से ज़रूरतमंदो को किराना व खाद्य सामग्री हेतू विशेष पहल की साथ ही अखिल राठोड को पुनः जोबट पदस्थ करने की शासन से की माँग युवक की लाश पेड़ पर झुलते मिलने से ग्राम में फैली सनसनी