जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत तीती ओहरिया फलिया निवासी 25 वर्षीय युवक केमतिया पिता इडला भिलाला की लाश पेड़ पर झुलते मिलने से ग्रामवासियों में सनसनी फैल गई। सरपंच प्रताप ने बताया कि कल वह अपनी बहन के यहां गया था वहां से आने के बाद देर रात को फांसी लगा ली। जब युवक केमतिया दिनभर नही दिखा शाम को उसकी खोजबीन की गई तो लाश पेड़ पर टंगी हुई पाई गई। नानपुर थाना प्रभारी मोहन डावर ने मर्ग कायम कर लिया है जांच में लिया गया लाश का पोस्टमार्टम कर किया जाएगा। Post navigation आलीराजपुर के लिए राहत भरी खबर; पहला पॉजिटिव मरीज अब आया नेगेटिव; अन्य 40 की रिपोर्ट भी नेगेटिव कोविड-19 Update: शनिवार शाम की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट में यह महत्वपूर्ण लोग आए नेगेटिव