सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी ग्राम की निवासी व सफाईकर्मी धन्नी पति शंकरा बसोड की अचानक हुई मौत के बाद गांव में मातम छा गया। गौरतलब है कि धन्नीबाई गुरुवार को अपनी पुत्री के यहां झाबुआ गई थी और शुक्रवार को अचानक ही उनकी मौत हो गई। धन्नीबाई का अंतिम संस्कार सापन नदी पर किया गया। इसके पश्चात ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर धन्नीबाई के पुत्र कैलाश बसोड़ को रुपए 14,500/-अदा किए। धन्नीबाई विगत करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायत की सफाई कर रही थी। Post navigation गर्भवती महिला को जरूरत थी ‘0’ पॉजिटिव ब्लड की; परिवार में नही था तो यह युवक आया आगे … विधायक भूरिया ने कलेक्टर से ज़रूरतमंदो को किराना व खाद्य सामग्री हेतू विशेष पहल की साथ ही अखिल राठोड को पुनः जोबट पदस्थ करने की शासन से की माँग