फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर क्षैत्र के प्रसिद्ध मालवई माताजी मंदिर पहुंचकर विधायक मुकेश पटेल ने चामुंडा माताजी और अंबे माताजी के दर्शन किए। पश्चात मंदिर परिसर में होने वाले निर्माण कार्य की जानकारी पुजारी श्रवण गोस्वामी से ली। इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि मालवई माता मंदिर जिले सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। नवरात्रि सहित पूरे वर्ष दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने बडी संख्या में आते है। उन्होंने कहा कि मंदिर और परिसर के विकास के लिए मंदिर समिति और भक्तों की मंशा के अनुरूप हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हुं। उन्होंने कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भक्तों और आम जनता से अनिवार्य रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेंशिंग रखने और हैंडवॉश करते रहने की अपील की। Post navigation ग्रामीण के घर लोगों को एकत्रित करने व धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच शुरू व्यर्थ बह रहा है अमूल्य जल , स्टाप डेम में नही लगे कड़ी शटर