जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। इसी को लेकर हिंदू जनजाति संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि पूरे जिलेभर में गरीब आदिवासियों को पैसों का लालच व इलाज के बहाने व जरूरतमंद ग्रामीणों के घरों तक पहुंच बाहरी लोग जिले में आकर खुलेआम धर्म परिवर्तन करवा रहे है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जिले के नानपुर थाना के ग्राम फाटा के वास्कल फलिये में धर्म परिवर्तन को लेकर भी शिकायत की थी वह नामजद आवेदन भी दिया गया था कि नानपुर में धर्म परिवर्तन कराया जाता। इन जगह पर भारी भीड़ जमा होती है। वहीं देखने में आ रहा है कि वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण काल चल रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जाता है। आज नागपुर में मोरासा में एक मकान के भीतर महिला-पुरुषों की भीड़ एकत्रित की गई। इस बात की खबर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली व नानपुर पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंच भीड़ को हटाया। Post navigation जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने अंतिम 2 दिन गरबा रास की अनुमति देने की जिला प्रशासन से की मांग विधायक पटेल ने मालवई माता मंदिर में किया निरीक्षण, ली निर्माण कार्यों की जानकारी