बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ शासन की योजना की योजना के अंतर्गत ग्रामीण बच्चों को साइकिल वितरण की जा रही है ताकि बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से साइकिल से आकर अपनी पढ़ाई करें। इस योजना के अंतर्गत जोबट की विधायक कलावती भूरिया ने सोमवार की दोपहर स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में 85 साइकलो का बच्चों में वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों ने एवं शिक्षकों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम पंचायत आम्बुआ की सरपंच वर्षा जुवानसिंह रावत से कहा कि यह बच्चे मिट्टी में बैठे हुए हैं इस स्कूल ग्राउंड में पंचायत में राशि रखी है जिससे तुरंत उचित कार्रवाई कर स्कूल ग्राउंड में खरंजा करवाने की व्यवस्था करे, जिस पर बालक-बालिकाओं ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथि विधायक ने में सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसकी त्वरित कार्य करने के लिये संबधित को लेटर लिखकर हायर .सेकेन्ड्री स्कूल के ग्राउंड पर खरंजा निर्माण की कार्रवाई की। इस अवसर पर उदयगढ के कमरू अजनार, नारायणसिह चौहान, अमान पठान, रमेश बघेल, अजीज चाचा, हुसेनी बोहरा, मुस्तफा तैय्यब आदि उपस्थित थे। ) Post navigation 4 मार्च को ठाट-बाट से निकाली जाएगी राजाधिराज भगवान भोलेनाथ की भव्य शौभायात्रा… आंगनवाड़ी व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट का किया घेराव