बृजेश खंडेलवाल, आंबुआ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता संघ को शासकीय कर्मचारी बनाने एवं न्यूनतम 18 हजार देने सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का वचन निभाओ की मांग को लेकर सोमवार को एक दिवसीय अवकाश लेकर आंगनवाड़ी केंद्रों में तालाबंदी कर कलेक्टोरेट भवन पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन की किरण मौर्य ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्र जिला प्रभारी व संघ के जिला संयोजक शांतिलाल हटीला ने बताया कि 3 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में सामूहिक चर्चा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी बनाने सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की लंबित मांगों व समस्याओं के निराकरण करवाने का निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार व राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अखिल भारतीय मजदूर महासंघ के आह्वान पर देशभर के सभी प्रदेश के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर पीएम एवं सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष मंजू लोहार कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद राठौड़ ने सभी परियोजनाओं के अध्यक्ष व भाइयों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया था, जिस पर आज हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार से बनवाने के लिए प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा। ) Post navigation विधायक कलावती भूरिया ने 85 छात्र-छात्राओं को वितरित की गई साइकिले क्षेत्र में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे : विधायक कलावती भूरिया