चंद्रशेखर आजाद नगर। नवचेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यवस्थापक बाबूलाल वाणी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विकासखंड के 56 गांव के 38 विद्यालयों के 3500 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया| विकासखंड स्तर पर  परीक्षा के आयोजन में  नवचेतना विस्तार केंद्र के परिवाजक प्रकाशनारायण नागर, भावेश शाह,आनंद शाह,मनोहर लाल गौड़,सुभाष निगम,हेमेन्द्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में 175 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कन्या उमावि, मॉडल स्कूल एवं हाईस्कूल भूराघाटा सहित नगर के अन्य शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा संपन्न हुई। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने 195 से 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह  एवं परीक्षा प्रभारी हेमेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया| परीक्षा में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रतनसिंह रावत, रंजना भाबर, चंद्रकांता निंगवाल, राधेश्याम बिरला,चेतन चौहान,शेहनाज शेख का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *