आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर भूरा घाटा आमखुट रोड़ पर केटीएम बाइक सवार ने दो बाइक को मार दी। टक्कर लगने से एक्सल सुपर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रोहित पिता सुंदरलाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पुनियावाट, रूसिल पिता सैतान उम्र 15 वर्ष निवासी कोरियापान और सुरेश पिता गुमान छोटा भावटा उम्र 16 वर्ष दुर्घटना में घायल हुए हैं। जिनका उपचार भाबरा के अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर हालत होने पर रोहित को दाहोद रेफर किया गया है। Post navigation मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रमदान कर तालाब से निकाली जलकुंभी विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा