वीरेंद्र बसेर, घुघरी संकुल केंद्र मठमठ के शासकीय हाईस्कूल में मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाली निःशुल्क साइकिल वितरण के कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी व बीजेपी जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी जिनका शाला परिसर के बच्चों द्वारा आदिवासी वेशभूषा के साथ मांडल की धाप पर नृत्य करके नाचते हुए सभी को शाला परिसर में लाया गया उसके पश्चात सभी अथितियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा आपको हर सम्भव मदद की जा रही लेकिन आपको पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी ताकि आप अच्छे से पढ़ाई कर जिले ओर प्रदेश में उच्चतम स्थान प्राप्त करे साथ ही गुरु और माता पिता सम्मान करने की बात भी कही गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष रमेशचंद्र सोलंकी ने भी बच्चो को ईमानदारी से पढ़ाई करने की बात कही क्योकि अभी जो शादियों का सीजन चल रहा उसमे बजने वाले डीजे में आप रात रात भर नाचकर अपना भविष्य बिगाड़ रहे कुछ ही दिनों बाद आपकी वार्षिक परीक्षा आ रही उसके लिए आप मन लगाकर पढ़ाई करो जिससे आपके भविष्य का निर्माण होगा मठमठ संकुल के अंतर्गत आने वाले स्कूल मठ मठ सहित हायर सेकंडरी गुणावद,मा.वि.मांडण, हिम्मतगढ़ विद्यालय के 175 छात्र ,छात्राओ को नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेशचंद्र गुर्जर,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत,सरपंच नानूराम भूरिया,पप्पू गामड़,जिला पिछड़ा मंत्री पवन गुर्जर, मण्डल उपाध्यक्ष बिरज पोरवाल, मण्डल महामंत्री लालसिंह डामर, जनपद सदस्य मुकेश भाभर, भगीरथ पडियार,बीइओ राकेश कुमार यादव, बीआरसी रेखा गिरी गुणावद प्राचार्य हीरालाल डावर , नेहा वसुनिया व सभी स्टॉप शिक्षक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कैलाशचंद्र पाटीदार ने किया आभार संकुल प्राचार्य मांगीलाल गरवाल ने माना। Post navigation शादी में डीजे और अंग्रेजी शराब प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया अच्छी मेहनत कर अपना और अपने गांव का नाम रोशन करें विद्यार्थी : रमेशचंद्र सोलंकी