वीरेंद्र बसेर, घुघरी आदिवासी समाज कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आने लगा है। घुघरी क्षेत्र की मोर पंचायत के ग्रामीण दहेज, दारू और डीजे जैसी विकृतियों पर लगाम कसने के लिए आगे आए है। 26 जनवरी को विशेष ग्राम सभा मे मोर पंचायत के फलिए चवरापाड़ा, आमलीपाडा,तितोड़ीपाड़ा, कुंडाल, मोर पंचायत के सभी पंच, सरपंच, तड़वी और सभी ग्रामवासियों ने आज प्रस्ताव पारित कर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी में डीजे और पक्की शराब (अंग्रेजी शराब) पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बैठक में दहेज प्रथा पर लगाम कसते हुए निर्णय लिया गया कि किसी भी शादी में 51 हजार रुपए और 1 किलो चांदी से अधिक का दहेज नहीं लिया जाएगा साथ ही शादी में सादा भोजन बनाने का निर्णय लिया गया उक्त निर्णयों का अगर किसी भी ग्रामवासियों द्वारा उल्लंघन करते हैं तो 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही नाबालिक लड़के व लड़कियों की शादी पर भी प्रतिबंध का निर्णय लिया गया ,बच्चो को स्कूल भेजने पर जोर दिया गया ग्रामवासियों ने अपने निर्णय को ग्रामसभा में रखते हुए ग्रामसभा के माध्यम से इसका प्रस्ताव पारित करवाया। इस मौके पर मोर सरपंच मुकेश कटारा सहित मोर पंचायत के सभी फलियो के ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation पुरुष सहभागिता सम्मेलन का आयोजन किया विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया