वीरेंद्र बसेर, घुघरी शासकीय हाईस्कूल घुघरी में मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत बच्चों को निःशुल्क सायकिल वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रमेशचंद्र सोलंकी, विधानसभा सयोंजक हेमन्त भट्ट, सारंगी मण्डल अध्यक्ष सुखराम मोरी,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत,के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रमेशचंद्र सोलंकी ने छात्रों से शासन की ओर से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं को बताकर अच्छी मेहनत कर अपना व गाँव का नाम रोशन करने की बात कही साथ ही शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार सीखने की बात कही बच्चो से माता पिता एवं गुरुजनो के सम्मान करने को भी कहा गया ,श्री सोलंकी ने कहा अभी शादीयो का माहोल है जिसमे दिनभर रात को भी डीजे बजाए जाते है आप लोग रात रातभर नाच कर अपना भविष्य खराब कर रहे बच्चो से कहा आप अपने माता पिता को कह कर इस कुरीति डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए साथ ही संस्था प्राचार्य मनोहर बसेर द्वारा अपनी संस्था का एक मांगपत्र मुख्य अतिथि को सोपा एवं अभीतक के परीक्षाफलो पर प्रकाश डाला इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार यादव,सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन मालिवाड उपसरपंच भारतसिंह राठौर,वरिष्ठ नेता,रमेशचंद्र पोरवाल,विजयसिंह राठौर, मनोहर मालिवाड,सहित समस्त स्कूल स्टाप उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन जगदीश आचार्य ने किया आभार निशिकांत शर्मा ने माना। Post navigation विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक गंभीर