अशोक बलसोरा, झाबुआ साइबर सेल झाबुआ में कई दिनों से गुम मोबाइल की शिकायतें मिल रही थी,, अचानक मोबाइल गुमने के कारण लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। फोन से अधिकांश लोग अपनी फैसबुक आईडी, जी-मेल लॉगिन करके रखते हैं। अचानक से मोबाइल फोन गुम हो जाने से उनकी आईडी से भी छेड़छाड़ का खतरा रहता है। साइबर सेल द्वारा पूर्व में दिनांक 31 जुलाई 2020 को 30 गुम मोबाइल ट्रेस किए गए। मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा (ऑपरेशन हेलो) के तहत दूसरे चरण में गुम मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर विभिन्न कंपनियों के कुल 35 मोबाइल जिनकी अनुमति 4 लाख रुपए है, बरामद किए गए। उक्त मोबाइल आवेदकों को बुलाकर उन्हें प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह साइबर सेल झाबुआ आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी। उक्त सराहनीय कार्य पर साइबर सेल झाबुआ की टीम में आरक्षक मंगलेश, आर महेश, संदीप को पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। Post navigation महानवमी पर विधायक पटेल ने देवी भगवती का महाभिषेक कर महायज्ञ में दी पूर्णाहूति पलासड़ी में हुए रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डामोर, दी दशहरा पर्व की बधाई