फिरोज खान, अलीराजपुर नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन महानवमी पर रविवार को विधायक मुकेष ने अपने निवास पर देवी भगवती का महाभिषेक कर महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के पहले दिवस विधि विधान से माता रानी का पूजन अर्चन कर विषेष आराधना शुरू की गई थी। नौ दिनों तक दुर्गा सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान प्रतिदिन किए गए। नवमी पर विधायक पटेल, श्रीमती कमला पटेल, पियुष पटेल, पूजा पटेल, दिलीप पटेल, प्रियंका पटेल के साथ मां भगवती का महाअभिषेक, महायज्ञ, पूर्णाहूति, कन्या भोज, महाआरती की और महाप्रसादी का वितरण किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान उज्जैन के पंडित सतीष शर्मा ने करवाए। इस दौरान श्याम राठौड सेंडी, तेजु भाई सोनी, ओम कसेरा, जितेंद्र देवडा, धर्मेद्र चोहान, नितेष कोठारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। विधायक पटेल ने देष, प्रदेश और जिलवासियों को महानवमी और विजयादषमी पर्व की शुभकमानाएं दी। Post navigation व्यर्थ बह रहा है अमूल्य जल , स्टाप डेम में नही लगे कड़ी शटर विजयादशमीं पर ऑपरेशन हैलो के तहत 35 गुम मोबाइल ट्रेस कर लौटाई लोगों की स्माइल