जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले को केंद्र सरकार द्वारा आकांक्षी जिला घोषित किया गया है, जिसके अंतर्गत प्राथमिक शिक्षण में अकादमिक एवं अधोसंरचना सुधार कार्य हेतु जिलाधीश महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आलीराजपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार विकासखंड आलीराजपुर में खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, खंड अकादमिक समन्वयक तथा जन शिक्षकों द्वारा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूर्व सप्ताह में किए गए अवलोकन अनुसार विकासखंड में 48 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिनमें 11 शिक्षक शाला से अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र के साथ-साथ उनके नामों की सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त अधिकारी आलीराजपुर और खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। यह जानकारी खंड स्त्रोत समन्वयक आलीराजपुर द्वारा दी गई है। Post navigation *सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, धार्मिक व खेल के क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का सम्मान* 3 कर्मचारियों को 10 माह से नहीं मिला वेतन