शिवा रावत, उमराली भारत सरकार के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान आज ग्राम पंचायत उमराली में पहुँचा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना और कृषि, उद्यानिकी व पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा। आज उमराली में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 से 60 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुकेश बैनल, तकनीकी अधिकारी, ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी प्रदान की। श्याम अलावे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, ने फल, सब्जी और मसाला विस्तार योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शांतिलाल अलावा ने मिट्टी परीक्षण के महत्व और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। पशुपालन विभाग की योजनाओं के साथ-साथ पशुओं में वर्षा से पूर्व टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है, जो पशुधन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इस अभियान में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिलीप सिंह तोमर, उद्यानिकी अधिकारी भारत भयडिया, फसल बीमा कंपनी से सुरेश बघेल और मुकेश बामनिया के साथ ग्राम सरपंच सिरल सिंह भी उपस्थित रहे। Post navigation रेलवे ब्रिज के पास से पुलिस ने पकड़ी 1.60 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार आषाड़पुरा से ईको वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस ने पकड़ा