आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा अवैध शराब धरपकड के संबंध में निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में अवैध शराब के संबंध में मुखबीर मामुर किये गये थे। सूचना दिनांक 05.06.2025 को मुखबिर से सुचना मिली की एक सफेद रंग की बोलेरो गाडी में अवैध शराब भरी होकर कदवालिया होते हुए बोकडिया रोड जा रही है तत्काल पंचान को तलब कर मुखबिर कि सूचना से अवगत करवाया बाद गाव कदवालिया रेल्वे ब्रिज पहुंचे जहां पर एक सफेद रंग की बोलेरो चार पहिया वाहन आते दिखी जिसे हमराह आरक्षक व पंचानो की मदद से घेराबंदी कर बोलेरो गाडी को रोका । ड्रायवर का नाम पता पुछते अपना नाम भुवान भाई पिता जुवान भाई राठवा उम्र 24 साल निवासी गांव खरखड, थाना रंगपुर जिला छोटाउदयपुर (गुजरात) का होना बताया। बुलेरो गाडी मे भरे सामान का पुछते कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा जिसको बुलेरो गाडी से उतार कर गाडी में देखते गोवा व्हीस्की, माउण्ट बियर एवं लंदन प्राईड शराब की पंटिया भरी होना पाई गई। भुवान भाई से शराब को लाने ले जाने का परमीट व वैध दस्तावेज के संबंध में पुछते परमीट व दस्तावेज नही होना बताया गया बाद मौका संवेदनशील क्षैत्र होने से उक्त बोलेरो वाहन मय शराब तथा हमराह आरक्षक पंचान व आरोपी के थाना आए थाने परिसर पर बुलेरो गाडी में भरी शराब पेटीयो की गिनती कर गोवा व्हीस्की शराब बोतल की 10 पेटी, गोवा व्हीस्की शराब क्वाटर की 05 पेटी, माउण्ट 6000 बियर की 10 पेटी व लंदन प्राईड शराब 05 पेटी शराब की कुल मात्रा 298.200 बल्क लीटर कुल शराब कीमती 1,64,320 रूपये एवं महिन्द्रा बोलेरो चार पहिया वाहन जिसका रजि0 नम्बर GJ34N2694 कीमती 500000 रूपये कुल शराब व वाहन की कीमत 6,64,320 रूपये की विधिवत जप्त की गई व आरोपी भुवान भाई पिता जुवान भाई राठवा उम्र 24 साल निवासी गाव खरखड, थाना रंगपुर जिला छोटाउदयपुर (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया वापसी पर अपराध कायम क्रमांक 93/25 धारा 34(2),46 आब.एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। टीम में उपनिरीक्षक दिलीपसिंह चंदेल थाना प्रभारी चाँदपुर, प्र.आर. 385 रामचन्द्र खोड़ व आर. 245 दिनेश भवेल का सराहनिय योगदान रहा, जिनके उत्तसाह वर्धन हेतु ईनाम की घोषणा पृथक से की जावेगी। Post navigation एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं : कैबिनेट मंत्री चौहान विकसित कृषि संकल्प अभियान: उमराली में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी