अलीराजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत परिसर अलीराजपुर में आयोजित किया गया । इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने जिला पंचायत परिसर में अपनी माता श्रीमती जड़बाई चौहान के नाम , कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने अपनी माता श्रीमती अनिता बेडेकर, जिला अध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल ने माता सरजु बाई परवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जयपाल खरत ने हजरी बाई खरत मॉ के नाम से पृथक पृथक पौधा रोपण किया । इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारी एवं अन्य से चर्चा करते हुए कहा कि म.प्र शासन एवं केन्द्र सरकार द्वारा इस अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझाने और प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है , ताकि हम सब इस वृक्षारोपण से पर्यावरण की रक्षा करें , यह हरे भरे वृक्ष और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देगें । उन्होने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं । इस दौरान जनप्रतिनिधि , कलेक्ट्रेट कार्यालय , जिला पंचायत विभाग , आजीविका मिशन , सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । Post navigation कलेक्टर कार्यालय परिसर से अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए युवक रेलवे ब्रिज के पास से पुलिस ने पकड़ी 1.60 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार