आलीराजपुर । बुधवार सुबह एसडीएम तपिश पांडे ने खट्टाली रोड से अवैध रेत से भरे 17 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की थी। इन्हें कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया था। जहां से दोपहर में दो चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकले। मामले में एसडीएम तपिश पांडे ने बताया दोनों चालकों पर केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया लूट की धाराओं में केस दर्ज होगा। गौरतलब है कि दोपहर में ट्रैक्टर चालकों ने आरोप लगाया था कि प्रशासन डंपरों पर कार्रवाई की बजाए गरीब ट्रैक्टर वालों पर कार्रवाई कर रहा है। जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश भी मौके पर पहुंचे थे। Post navigation युवक की हत्या के अंधेकत्ल का पर्दाफाश : पूर्व से रची गई थी हत्या की साजिश, लोहे की सब्बल से सिर में वार कर की गई थी हत्या एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं : कैबिनेट मंत्री चौहान