आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि दिनांक-30.05.2025 को फरियादी सरफराज पिता सरफुद्दीन खान निवासी आषाडपुरा अलीराजपुर थाना कोतवाली अलीराजपुर पर रिपोर्ट किया कि मै अषाडपुरा अलीराजपुर रहता हुं । तथा ड्रायवरी करता हुं । दिनांक-29.05.2025 को रात्री करीबन 11.30 बजे मैंने मेरी ईको गाडी नं. GJ-01 RL-7668 को मेंरे घर के सामने अषाडपुरा अलीराजपुर खडी की थी । उसके बाद मै घर के अन्दर सो गया था । करीबन 03.00 बजे में उठा तो देखा तो मेरी ईको गाडी रखे हुये स्थान पर नही दिखी । फिर मैंने ओर परिवार वालो ने ईको गाडी की आस पास तलाश किया कही पता नही चला । मेरी ईको गाडी क्र. GJ-01 RL-7668 चेचिंस नं. MA3ERLF1S00427250, इंजन न. G12BN404026 किमती करीबन 4,50,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-263/2025 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों का बारिकी से एवं मुखबिर सूचना पर संदेही मफत अल्ताफ हुसैन पिता मफत अब्दुलगनी निवासी 123/1 लाईब्रेरी रोड छोटाउदयपुर गिरफ्त में लेकर पूछताछ करने पर मफत अल्ताफ हुसैन पिता मजत अब्दुलगनी द्वारा अपराध करना कबूल किया गया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गयी ईको गाडी क्रमांक- GJ-01 RL-7668 की किमती-4,50,000/- की बरामद की गई है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. योगेन्द्र मण्डलोई, सउनि अरूण, सउनि रामकुमार यादव, प्रआर सुनिल डुडवे, आर गंगाराम आर नागरसिंह, आर राकेश, आर अकरम, आर सुरत का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation विकसित कृषि संकल्प अभियान: उमराली में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी एक माह तक चले ग्रीष्मकालीन पुलिस समर कैम्प का समापन