वालपुर। विश्व प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया महोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम के सरपंच एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत के नेतृत्व में भव्य गैर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत, विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, तथा केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के पुत्र हर्षजीत चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भगोरिया महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का संदेश दिया। ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और रंगारंग वातावरण के बीच निकली गैर ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। ग्रामीणों ने जोर-शोर से भगोरिया महोत्सव मनाते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। भगोरिया महोत्सव के सफल आयोजन पर जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आयोजन करने का आह्वान किया। Post navigation वालपुर में शांति समिति की बैठक: भगोरिया पर्व पर गुलाल पूर्णतः प्रतिबंधित, सौहार्दपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा