जितेंद्र वाणी नानपुर दिनांक 9. 7.26 की रात्रि में kb रोड मुकाम के ढाबे के पास रात्रि करीबन 12.00 बजे फरियादी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, तभी वहां पर अन्य मोटर साइकिल से चार बदमाश आए और फरियाद को दराता लेकर धमकाया और मोटरसाइकिल छीनकर भाग गए, फरियादि की सूचना पर थाना नानपुर पर अपराध पंजीकृत कर आरोपीयों की तलाश शुरू की गई, जिसमें से दो आरोपियों 1-सचिन पिता विजय उर्फ विदा गुथरिया जाति भीलाला 2- जितेन्द्र पिता अलपसिंह गुथरिया जाति भीलाला दोनों निवासी ग्राम उण्डारी पटेल फलिया को पुलिस द्वारा उक्त चीनी गई मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की गई जिसमें सभी आरोपियों ने मिलकर कुछ महीने पूर्व ग्राम खारी में घर का ताला तौड़कर बकरे चोरी करना एवं एक मोटरसाइकिल को चोरी करना बताया जो मोटरसाइकिल भी आरोपी से जप्त की गई आरोपियों के अन्य साथी गण की पुलिस तलाश कर रही है। Post navigation वालपुर में मनाया भगोरिया महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निकाली गेर माँ नर्मदा तट ककराना से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा श्री शिव मंदिर वालपुर पहुंची