अजय मोदी, वालपुर आज ग्राम पंचायत वालपुर के पंचायत भवन में वालपुर सेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वालपुर सरपंच जयपालसिंह खरत ने की गई। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों को गति देने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने तथा विशेष रूप से प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को समस्त स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाने एवं CSC के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला पंचायत के Additional CEO, सोंडवा जनपद पंचायत सीईओ वेरसिंह मुजाल्दा, बीओ मूर्ति सर सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव, CSC प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं जनहित योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। Post navigation माँ नर्मदा तट ककराना से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा श्री शिव मंदिर वालपुर पहुंची