भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन एवं प्रतिभा को निखारने के लिए वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित होता है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद पूरणमल जैन विशेष अतिथि के रूप में विपणन संस्था अधयक्ष कालू सिंह नलवाया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख सहित जिला महिला सेवा दल अध्यक्ष शायदा भाबर समाज सेविका प्रेमलता भट्ट एवं नगर के पार्षद सहित गणमान्य नागरिको ने सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी को दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात स्कूली बालिकाओं ने वंदना गीत प्रस्तुत किया स्वागत भाषण स्कूल के प्रिंसिपल देव हरे द्वारा किया गया स्वागत भाषण के बाद बालिकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बालिका अच्छी शिक्षा अध्ययन करें साथी आगे चलकर जिले का नहीं पूरे देश का भविष्य गढ़े इस अवसर पर नगर के समाजसेवी स्कूल शिक्षक शिक्षिका एवं स्कूल के बच्चे नगर के प्रबुद्ध जन पत्रकार मीडिया साथी उपस्थित रहे। ) Post navigation सामुदायिक स्वास्थ्य को मिली 3 डॉक्टरों की सौगात एंटोनी ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां