हितेन्द्र पंचाल,मदरानी मेघनगर विकासखंड की ग्राम मदरानी में सोमवार को एंटोनी ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल मदरानी में प्रति वर्ष इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें दोपहर 12 बजे से मदरानी ग्राम के मुख्य मार्गो से जुलूस निकालते हुए छत्तीसगढ़ नृत्य एवं आदिवासी लोक नृत्य टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमे जुलूस में समस्त ग्रामवासी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना पंडित प्रवीण कुमार भट्ट द्वारा की गई माता की स्थापना के पश्चात शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रुप में विधायक वीरसिंह भूरिया व बीआरसी मंगलसिंह नायक द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुती बदी गई कार्यक्रम में गिरजेश जी वाजपेयी शाला प्रभारी काश्मीर मैंडा, रोजी मैडा, प्रधानाध्यापक जितेंद्र पडवाल, राजेश निनामा , अविनाश पंचाल, शांतिसिंह गणावा,दिलीप सकवाल, प्रविन गुंडिया, कु अनिता डामोर कु सुषमा बरमण्डलिया, कांता डामोर उपस्थित थे। Post navigation वार्षिकोत्सव में बोले विधायक वीरसिंह भूरिया : बालिकाएं शिक्षा से समृद्ध बने एवं देश को विकास की ओर ले जाएं विराट चतुर्थ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 12 जनवरी