झाबुआ Live Desk बामनिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बेडाखो में एक ढाई वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार शाम बामनिया चौकी क्षेत्र के ग्राम बेडाखो में एक ढाई वर्षीय बालिका के साथ एक नाबालिक आरोपी के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिसकी खबर जब परिजनों को लगी तो परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी है। आरोपी ने नाबालिक बच्ची को घर मे अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सक्रियता पूर्वक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग को पुलिस ने पेटलावद के श्रद्धांजलि चौक से पकड़ा, वह भागने की फिराक में था लेकिन सफल नही हो पाया। वहीं धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल बालिका के स्वास्थ्य स्थिति में सुधार है। उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। Post navigation आबकारी की अवैध शराब के खिलाफ चल रही जंग; 10 दिन में लाखों की अवैध शराब जब्त … दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में 2 की मौत; 1 गम्भीर; रैफर