सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद-रूपगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 2 लोगो की दर्दनाक मृत्यु हो गई है और 1 युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है माही कालोनी से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे बाइक के सामने एक श्वान अचानक सामने आ गया। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ा ओर बाइक पर सवार लुणसिंह सोलंकी निवासी करवड़, चंदन गरवाल निवासी धनपुरा और लालू कचरू मेडा निवासी पंथ बोराली तीनो गिर गए। गिरने के बाद तीनों को सर में गम्भीर चोट लगी और लुणसिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीनो को पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां लालू ने अंतिम सांस ली। वही चंदन गरवाल की स्थिति गम्भीर बनी हुई थी तो उसे यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब इस घटना के बाद शादी समारोह में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अस्पताल में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। Post navigation वह मासूम घर पर अकेली थी, फिर मौका पाकर नाबालिग युवक ने कर दी हैवानियत की सारी हदे पार; बालिका रैफर … महिदपुर के पास दर्दनाक हादसे में पेटलावद के 1 युवक ने गंवाई जान; 1 गम्भीर; दोनों भाई ..