रितेश गुप्ता @थांदला वरिष्ठ पत्रकार कुंदन अरोड़ा हृदय गति रुकने से हुई मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में अब से थोड़ी देर पहले निधन हो गया। उनके निधन से जिले के समाजसेवियों पत्रकारों में शोक छा गया। कुंदन अरोड़ा विगत 40 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत को अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह पत्रकार होने के साथ-साथ संपादक एवं चैनल एडिटर की भूमिका में भी अपने पत्रकारिता दायित्व को निर्वहन करते रहे। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म भूमि एवं जन्म दिवस को लेकर भी इन्होंने प्रयास किया। अपनी लेखनी के दम पर झाबुआ अलीराजपुर सहित इंदौर संभाग एवं मध्य प्रदेश में अपना एवम थांदला का नाम रोशन किया, एवं अधिमान्य पत्रकार की श्रेणी में आए। पत्रकार श्री कुंदन अरोड़ा के अंतिम यात्रा निवास स्थान इंद्रपुरी कॉलोनी से आज 6 अक्टूबर शाम 4:00 बजे निकाली जावेगी जोकि नौगांवा मुक्तिधाम को पहुंचेगी। Post navigation लायंस क्लब ने 48 लोगों का किया नेत्र परीक्षण घटस्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महापर्व; गरबो के लिए सजे पांडाल