रक्षित मोदी,छकतला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य बचत पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी कड़ी में आज शाखा छकतला में बचत अमानत पखवाड़ा मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।शाखा प्रबंधक राजेश जोशी द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक महोदय आर एस वसुनिया के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंक शाखा द्वारा एक दिसंबर से 14 दिसंबर के मध्य शाखा ने 2000000 रुपए अमानत का कलेक्शन किया गया। बैंक शाखा में वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़े अमानतदारो को कार्यक्रम में आमंत्रित कर माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। शाखा के पर्यवेक्षक केपी श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों एवं बैंक द्वारा प्रदत्त अमानतों पर ब्याज दर की जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील वाघेला आमिर मंसूरी चुन्नीलाल सविता तेजू भाई राठौर हेमंत राठौड़ कमल सिंह बसंत किराड एवं डॉ महेश पाटीदार धर्मेंद्र राठौर द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा कर्मचारी करमसिंह जमरा, राकेश वाणी, मनोज सविता, बृजेश श्रीवास्तव, राजू डोडवे ,रितेश वरिया एवं हिम्मत सिंह कोठारिया का सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में करमसिंह जमरा द्वारा सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया गया। Post navigation समाजसेवी राजमल शाहजी का निधन नगर बंद का रहा मिला-जुला असर, हत्यारों को फांसी देने की मांग कर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन