रितेश गुप्ता, थांदला पिटोल निवासी विनोद मैडा़ को 8 व्यक्तियो द्वारा चाकू मारकर हत्या कर देने के विरोध मैं एवम हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा थांदला नगर में नगर बंद करवा कर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। थांदला नगर में बंद का मिलाजुला असर देखा गया। प्रातः संपूर्ण बाजार खुल गए थे परंतु अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में भ्रमण कर बाजार बंद करवाए गए। जिसके पश्चात नगर के आजाद चौक से तहसील प्रांगण तक रैली निकालकर, अनुविभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संपूर्ण जनजाति समाज के बैनर तले दिया गया। जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा दी जाने की मांग की गई। एबीवीपी जिला संयोजक प्रताप कटारा ,मध्यभारत युवा क्रांति अकलेश रावत, हिन्दू युवा जनजाति संगठन सोनू वसुनिया, विपिसिंग मचार, जशवंत मुणिया, मुकेश बामनिया, मुकेश भूरिया प्रफुल्ल धामनिया ,नगर मंत्री विकास भूरिया, सुनील डामोर ,कैलाश भाबोर, अनिल मचार, केशव वसुनिया सहित एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation वरिष्ठ अमानतदारो को सम्मानित कर बचत अमानत पखवाड़ा मनाया नगर परिषद के कर्मचारी राजेश परिहार के आकस्मिक निधन से नगर में पसरा शोक