इरशाद खान, बरझर आज़ाद नगर भाबरा क्षेत्र के बरझर कस्बे में कल बुधवार दोपहर को लोमड़ी के 30 फीट कुएं में गिर जाने के बाद आज रेस्क्यु वन टीम ने आज सुरक्षित निकाल लिया ।बरझर कस्बे के पटेल महोल्ले में कल दोपहर बुधवार से लोमड़ी बदिया रावल के खेत के कुएं में गिर गई थी । जिसे निकलने के लिए रात 9 बजे तक बड़ी मशक्कत के बाद नहीं निकलने के बाद वन रेस्क्यु टीम लोट गई थी । जिसे निकालने के लिए गुरुवार सबेरे आठ बजे वन टीम बरझर पहुंच गई ओर दो घण्टे में उस लोमड़ी को सुरक्षित निकाल लिया गया । वन कर्मी रस्सी से निचे ऊतरे 30 फीट कुएं में लोमड़ी को निकालने एक वन कर्मी निचे उतरे जिसकी गर्दन में फंदा डालकर ऊपर आ गये फिर फंदे सहित लोमड़ी को खेच कर चार पाई खटिया पर बेठा दिया धीरे धीरे खटिया से ऊपर तक लाकर थेले में बांध कर वन क्षेत्र कदवाल जंगल में छोडने ले गये । Post navigation ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दुर्घटना में दो गंभीर घायल सीईओ के रूम में चौकीदार का शव रहस्मयी ढंग से झुलते मिला