रितेश गुप्ता थांदला
अभी अभी थांदला बस स्टैंड पर ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इस टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं बाइक ट्रक के टायर में आकर टूट गई। यह तो गनीमत रही कि युवक टायर में नहीं आई वरना गंभीर हादसा घटित हो सकता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 8655 ट्रक पेटलावद की ओर जा रहा था और सामने से बाइक एमपी 45 एमके 5193 आ गई जिससे ट्रक ने टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में बाइक चालक राधु कालू डामोर व जितेन्द्र संतोष डामोर निवासी शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला पहुंचाया जहां से राधु कालू डामोर की नाजुक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर कर दिया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *