भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर फुटतालाब महादेव मंदिर पर 10वीं वर्षगांठ का आयोजन 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा। श्रीगणेशजी, मां अम्बे, मां सरस्वती, मां की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित 10वी वर्षगांठ के इस हनुमान जयंती महोत्सव में 13 अप्रैल को निकलने वाली कलश यात्रा में भी अलग अलग राज्यो की संस्कृति दिखाई देंगी। जिसको लेकर फुटतालाब में गुरुवार शाम मेघनगर-अगराल के धार्मिक संगठनों एवं पत्रकारों की संयुक्त बैठक वनेश्वर मारुति मंदिर के महंत मुकेश दास महाराज, समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन (पप्पूभैया), बृजेश चुन्नू भाई शर्मा, राजेश रिंकू जैन,सीमा जैन एवं समाजसेविका प्रेमलता भट्ट द्वारा ली गई जिसमें आयोजन को लेकर तैयारियां बताई गई और किस तरह से इस आयोजन को बेहतर किया जा सकता है उस पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मेघनगर के गायत्री परिवार, गणेश महिला मंडल, उत्सव महिला मंडल, साईं चौराहा महिला मंडल, रोटरी क्लब अपना मेघनगर, तहसील पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ एवं ग्राम अगराल के धार्मिक संगठन की उपस्थिति रही।

यह होंगे प्रतिदिन के रंगा-रंग आयोजन
13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से मेघनगर सुराणा कमाउंड महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा ढोल, ताशा, बग्गी ओर भी कई चल समारोह की प्रस्तुतियों द्वारा निकाली जाएगी। आयोजन सामिति के युवा सदस्य जैकी जैन ने बताया कि इस वर्ष श्रीहनुमान जयंती महोत्सव में 13 और 14 अप्रैल को विष्णु दत्त शर्मा, 15 अप्रैल को पंकज उदास, 16 अप्रैल को हंसराज रघुवंशी, 17 अप्रैल को मास्टर राणा, 18 अप्रैल को शहनाज अख्तर, 19 अप्रैल को दलेर मेहंदी अपनी भक्तिमय और चर्चित प्रस्तुतियां देंगे। सुरेशचंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने बताया कि आयोजन में 20 अप्रैल को होने वाले कवि सम्मेलन में राजीव निगम लाफ्टर मास्टर मुंबइ, राजेन्द्र मालवीय हास्य कवि इटारसी, सुरेंद्र यादवेंद्र कोटा, गौरी शंकर धाकड़ वीररस बरेली, मुकेश गौतम हास्य कवि मुंबइ, राणा तबोसिम गीत गजल मुंबई, निसार रंभापुरी, सुरेंद्र मिश्रा मंच संचालक और कवि मुंबई उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित आयोजन ने फुटतालाब में अपने नित नए आयाम स्थापित किए हैं तथा दसवे वर्ष में प्रवेश पर आयोजन समिति इसे भव्यता प्रदान कर रही है।

प्रतिमा का होगा आकर्षक श्रंृगार-
इस अवसर पर पूरे मंदिर के साथ मंदिर में विराजित श्रीरामभक्त हनुमानजी की जीवंत प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार भी किया जाएगा। प्रतिदिन मेला भी रहेगा स आयोजन सामिति की महिला मंडल की सदस्य श्रीमती सीमा जैन और श्रीमती नीता जैन ने बताया कि कलश यात्रा 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे सुराणा कंपाउंड से निकलेगी जो नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुती नंदन हनुमान मंदिर पहुंचेंगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूजा जैन, जूही जैन, बिन्नी जैन, पूर्वा जैन, रिनिष जैन, तनीष जैन और हार्दिक कोठारी ने सभी धर्म प्रेमियों से कलश यात्रा, श्रीमद भागवत कथा, प्रतिदिन होने वाले शाम के कार्यक्रम और मेले में आने का आग्रह किया, तो वही प्रतिदिन होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 13 से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भागवत प्रवक्ता देवी निधि नेहा सारस्वतजी के मुखारबिंद से हजारों भक्त भागवत कथा का श्रवण करे तथा धर्म लाभ ले।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *