भूपेंद्र बरमडंलिया, मेघनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के मुख्य मार्गो से सायकल पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उक्त रैली अनुविभागीय कार्यालय मेघनगर, तहसील कार्यालय, शासकीय स्कूल, नगर परिषद एवं जनपद मेघनगर के तत्वावधान में निकाली गईं। रैली में मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी मोहनलाल मालवीय, बीइओ शर्मा, बीआरसी त्रिपाठी, सीएमओ प्रमोद कुमार तोषनीवाल, जनपद सीईओ रावत प्राचार्य देवहरे, संकुल प्रभारी कयूम खान, मुख्य रूप से स्टाफ सहित सम्मिलित हुए। रैली में सभी लोगों ने मतदान के प्रति शपथ ली और आम जनता के बीच नारा लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। दशहरा मैदान पर मतदान सेल्फी प्वाइंट का विशेष आकर्षण का केंद्र मेघनगर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली शासकीय स्कूल से प्रारंभ होकर आजाद चौक बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां दशहरा मैदान पर शासकीय अधिकारियों व बच्चो द्वारा मतदान सेल्फी पॉइंट पर मतदाता को जागरूक करने के लिए कुछ अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ली गई। ) Post navigation वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब की 10वीं वर्षगांठ पर होंगे आयोजन, 13 अप्रैल को पांच हजार से अधिक महिला सिर पर कलश रखकर बढ़ाएगी फुटतालाब उत्सव की शान यूनिसेफ व वसुधा विकास संस्थान ने ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण का दिया सन्देश