https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/05/Untitled-21-1280x720-1.42Mbps-2019-05-23-10-44-57.mp4 सलमान शैख़, पेटलावद लोकसभा चुनाव के परिणाम आते हर तरफ जश्न का माहौल शुरू हो गया है क्योंकि परिणाम लगातार भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं रतलाम झाबुआ अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की बात करें तो भाजपा से गुमान सिंह डामोर अभी तक अपनी मजबूत लीड बनाए हुए हैं वहीं कांतिलाल भूरिया जो कि लगातार कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव मैदान में थे उन पर हार का डर सता रहा है।अगर इस बार उनकी हार होती है तो आदिवासी अंचल में उनकी राजनीति पर संकट खड़ा हो सकता है भाजपा के पक्ष में परिणाम आते ही पेटलावद में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी दौर शुरू हो गया है पुराना बस स्टैंड पर नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। Post navigation आकास का वार्षिक अधिवेशन रविन्द्र भवन भोपाल में होगा संपन्न भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जश्न डी.जे की धुन पर जमकर थिरके भाजपाई