मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ

आम्बुआ (अलीराजपुर) विगत दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद  23 मई को हुई मतगणना में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का जादू दिखाई दिया वे स्वयं जीते तथा पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई तथा संपूर्ण भारत में अधिकांश प्रदेशों में भारी जीत हासिल की विशेषकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान एवं गुजरात में भारी मतों से जीत पर अलीराजपुर जिले के आम्बुआ कस्बे में भा.ज.पा के कार्यकर्ता में भारी हर्ष देखा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत के नेतृत्व में भा.ज.पा के अनिल खंडेलवाल, कालिया पचाया, महेंद्र गुप्ता, सोहन भूरिया, गोविंदा गोयल, संतोष राठौड़, आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए डी.जे की धुन पर जुलूस निकाला आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी इसी के साथ ही झाबुआ रतलाम सीट पर भाजपा के श्री गुमान सिंह डामोर की जीत पर उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *