सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी के स्कूल परिसर के बालक प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए लोक स्वास्थ्य एवं जल यांत्रिक विभाग द्वारा हैंड वॉशिंग बनाया गया था जो 1 महीने में ही हैंड वॉशिंग में लगे नल गायब हो गए। हाथ धोने के टब के नीचे ठेकेदार द्वारा ना कोई पाइप लाइन की गई और ना ही नल को सही तरीके से लगाया गया। 

ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से बनाया हैंड वॉशिंग के एक माह में ही नल गायब हो गए अगर ठेकेदार सही तरीके से नल को लगाता तो इतनी आसानी से नहीं निकलते। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद बच्चों के लिए स्कूल में बनवाए जा रहे हैं हैंड वॉशिंग पर ठेकेदार द्वारा इनका दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर यही पैसा बच्चों की छात्रवृत्ति में दी जाए तो बच्चों को आगे पढ़ाई करने में मदद मिल सके।

 सहायक शिक्षक कैलाश चंद्र पाटीदार ने बताया कि सरकार द्वारा स्कूलों में बनाए जा रहा हैंड वॉशिंग का ठेकेदार सही तरीके से उपयोग करें ताकि स्कूल में बच्चों को हाथ धोने के लिए हेंडपंप या कहीं और जाने की जरूरत ना पड़े। लेकिन हमारे स्कूल परिसर में ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी से हैंड वॉशिंग बनाया गया और ना ही नल सही तरीके से लगाया। ना ही टब के नीचे पाइप लगाया गया। टाइल्स भी सही फिट नहीं हुई है और प्लास्टर भी सही नहीं किया गया। यहां हैंड वॉशिंग का काम कर रहे थे तब भी हमने ठेकेदार को अवगत कराया था कि हैंड वाशिंग का काम सही तरीके से करें, लेकिन हमारी एक नहीं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *