झाबुआ Live के लिए ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।  Jhabua live 1

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज झाबुआ मे महिला बाल विकास विभाग की झाबुआ परियोजना इकाई मे पदस्थ एक सहायक ग्रेड 3 तारा सिंगाडिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया । तारा पर साधुसिंह नामक एक  शख्स ने यह आरोप लगाते हुए लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि मेरे मां पूनाबाई ( 59 ) के रिटायरमेंट को 60 साल के बाद भी जारी रखने के लिए तारा ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी ओर सोदा 10 मे तय हो गया था ओर आज 5 हजार ओर 5 हजार राखी के बाद होना तय हुआ था इसलिए शिकायत पर आज लोकायुक्त रेड हो गयी ओर तारा को उसके घर पर ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया गया । लोकायुक्त इंस्पेक्टर राजकुमार श्राफ ने बताया कि मामले मे भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कारवाई की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *