रितेश गुप्ता, थांदला लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने एवं देश के जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को लेते हुए आज स्थानीय बावड़ी मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे विचार-विमर्श 2019 लोकसभा के लिए की गई। जानकारी देते हुए थांदला विधानसभा आईटी सेल प्रभारी अजय सेठिया ने बताया कि 7 फरवरी को थांदला विधानसभा सम्मेलन रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी किशोर शाह,जिला संगठन मंत्री गेंदालाल बमानक, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, फकीरचंद राठौड़, कमलेश दातला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, संगठन प्रभारी राजेन्द्र देवड़ा, सह प्रभारी विधानसभा थांदला अनिल भंसाली, थांदला नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, थांदला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, मदरानी मंडल अध्यक्ष कमलेश मचार, खवासा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया, थांदला नगर मंडल महामंत्री दीपेश शाह, सुरेश राठौड़, राकेश सोनी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ) Post navigation पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य विश्वामित्रार्य ग्रामीणों को सिखाया योग प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारी संस्था के जोड़ों का दर्द निवारण व तनाव मुक्ति शिविर का विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया शुभारंभ