रितेश गुप्ता@थांदला लॉक डाउन के दौरान लगातार जहां पुलिस लोक डाउन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है । नगर में लगातार पुलिस मोबाइल वाहनों से एवं पैदल मार्च कर आमजन को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है । वाहनों पर अनावश्यक भ्रमण करने वालों के वाहन जप्त किए जा रहे हैं तो वहीं इस कठोर रवैया के विपरीत अपनी जीव दया का परिचय देते हुए कुछ ऐसे कार्य भी किए जा रहे हैं जिनकी नगर में सराहना की जा रही है ऐसा ही का एक कार्य हेड पुलिस कॉन्स्टेबल रवि वर्मा द्वारा किया गया ।स्थानीय बस स्टैंड के राजा पूरा इलाके में बछड़े को जन्म दे रही गाय कि सेवा करते कॉन्स्टेबल नजर आए। बिहाई कोई गाय के लिए आवश्यक भोजन सामग्री उपलब्ध कराई वह डॉक्टर को बुला कर उचित उपचार भी करवाया। पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया कि गाय और बछड़ा दोनों स्वस्थ है। यह सब देख रहा है लोगों ने कॉन्स्टेबल रवि वर्मा एवं सहायक कॉन्स्टेबल राहुल के सेवा कार्य की सराहना की। Post navigation फेसबुक पर RSS ओर PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज; आरोपी की तलाश शुरू…. नगर में की गई मुनादी, संक्रमण पहुंचने के पूर्व करवाए अपना परीक्षण